फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छत से गिरी महिला की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। छह दिन पहले जौहड़ी गांव में छत से गिरकर घायल हुई मीना (50) निवासी गुलशन कॉलोनी मुरादनगर की दिल्ली के अस्पताल में रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले शव लेकर मुरादनगर चले गए।
विज्ञापन

मुरादनगर की गुलशन कॉलोनी निवासी मीना 31 दिसंबर को अपने भाई अंसार की बेटी की शादी में शामिल होने जौहड़ी गांव में आई थी। इस दौरान मकान की छत पर धूप सेंकने के लिए कुर्सी रखकर मीना बैठने लगी तो कुर्सी गिर गई।
इससे मीना छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वालों ने घायल मीना का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां दो दिन उपचार के बाद चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। बताया कि दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को मीना की मौत हो गई। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि छत गिरने से महिला घायल हुई थी, घटना के बारे में उनके भतीजे ने लिखकर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें