फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने लूटी महिला की अस्मत, फायर झोंका 

Tue, 17 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया उसकी शादी बड़ौत क्षेत्र में हुए । ससुराल वाले परिजनों की तरफ से दिए गए दहेज से खुश नहीं है, सिलिए आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि दहेज में तीन लाख रुपये नहीं मिलने आरोपी ससुरालियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। आरोपी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी दी तो उसके पति ने उसके साथ उल्टा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया पति ने भी उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। उसको जान से मारने की नियत से फायर भी किए। वह किसी तरह से गोली लगने से बाल-बाल बची। इस शिकायत पर थाने में पति, देवर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बच्चे को ट्रैक्टर से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार 
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित नैथला मोड़ के पास ट्रैक्टर से एक बच्चे को 15 दिन पहले कुचल दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपी सुरेश पाल निवासी हर्ष बिहार दिल्ली को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 

एक गाड़ी से हूटर, 18 से काली फिल्म उतारी 
बागपत। जनपद में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर एक गाड़ी से हूटर, 18 वाहनों से काली फिल्म उतारी और 94 वाहनों का चालान कर 79200 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूला। 
विज्ञापन


छुरी और तमंचे समेत तीन गिरफ्तार 
बागपत। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अहेड़ा निवासी अशोक और रवि को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक-एक छुरी बरामद की। वहीं सिंघावली अहीर पुलिस ने डौला निवासी नईम उर्फ नदीम को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस और आबकारी की टीम ने पाबला गांव में छापामारी कर एक मकान से तीन पेटी शराब बरामद की। बालैनी पुलिस ने भी काफी मात्रा में शराब पकड़ी। 

महिला के पैर पर चढ़ी गाड़ी, घायल 
बागपत। दिल्ली - सहारनपुर हाईवे स्थित कलक्ट्रेट के पास महिला नौशादी रोड पार कर रही थी। इसी दौरान बड़ौत की ओर से आई कार ने महिला के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। 

शौकत मार्केट में दुकानदार पर हमला
बागपत। शहर की शौकत मार्केट में शादाब की दुकान है। उसने पुलिस को बताया एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ दुकान में आया और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा काठा गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें