फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से तमंचे के बल पर हजारों रुपये लूटे 

Tue, 17 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
बागपत के दत्तनगर-दौलतपुर मार्ग पर एक किसान से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर तमंचे के बल पर हजारों रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित किसान ने बालैनी पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


 दत्तनगर गांव निवासी किसान समय गिरि सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत में पैदल घूमने के लिए जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनको रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाश मारपीट कर किसान से 2500 रुपये नगद, मोबाइल और अन्य सामान लूटकर ले गए। जाते समय धमकी दी पुलिस से शिकायत की तो उनको जान से मार दिया जाएगा। बाद में वारदात का पता चलने पर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने बालैनी थाने में तहरीर दी। 
  महिला को चाकू मारकर घायल किया 
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव में बच्चों में हुई मारपीट की शिकायत करने गई महिला को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं जब महिला पुलिस से इसकी शिकायत करने के लिए जाने लगी तो युवक ने उसे मार कर घायल कर दिया। घायल महिला संगीता पत्नी राजेंद्र हिम्मतपुर सूजती गांव की रहने वाली है। उसने बताया उनका पड़ोसी मकान बना रहा है। उसने मकान की दीवार पर लगा सीमेंट किसी ने उतार दिया। पड़ोसी ने इसका आरोप उसके बच्चे पर लगा दिया और उसकी पिटाई कर दी। इसकी शिकायत लेकर जब संगीता पड़ोसी के घर गई तो उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं जब महिला पुलिस में इसकी शिकायत करने के लिए जाने लगी तो पड़ोसी युवक ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल महिला को मेडिकल के लिए भेजा। दोघट थानाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने बताया महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें