फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा व पाला के साथ ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, दिन भर कांपते रहे लोग

विज्ञापन
ागपत में सर्द हवा के बीच बाजार से जाती छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कोहरा व पाला के साथ दिन भर चली ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सर्दी के कारण लोग दिनभर कांपते रहे। सर्दी से बचाव के लिए नगर में जगह-जगह अलाव जलाए गए, मगर राहत नहीं मिली। आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते लोग धूप के लिए तरसते रहे। वहीं, नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से निकले।
विज्ञापन

सुबह सवेरे घना कोहरा, पाला और ठंडी हवा से लोग ठिठुर गए। सर्दी से बचाव के लिए नगर के मुख्य स्थानों व चौराहों पर अलाव जलाए गए हैं, मगर सर्दी अधिक होने के कारण राहत नहीं मिली। घना कोहरा होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। आसमान में बादल होने की वजह से सूर्य देव दिनभर लुका-छिपी खेलते रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली, मगर लोगों को राहत नहीं मिली। दोहपर में लोग बाहर निकले मगर शाम होते-होते सर्दी का सितम बढ़ना शुरू हुआ। नगर के बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए नगर के होलिका चौक, राष्ट्र वंदना चौक, सिसाना रोड, बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, ईदगाह मोहल्ला, पुराना कस्बा समेत अन्य मुख्य चौराहों व स्थानों पर अलाव जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें