फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: आर्थिक तंगी से जूझ रही पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पति 10 साल से जेल में है बंद

Mon, 17 Oct 2022 06:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

आर्थिक तंगी के चलते पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका पति पिछले 10 साल से जेल में बंद है। पढ़िए पूरा अपडेट।
विज्ञापन
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दस साल से पति के जेल में बंद होने के कारण आर्थिक तंगी व बीमारी से जूझ रही पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

 
बागपत में दोघट पुलिस के अनुसार निरपुड़ा गांव का रहने वाला सनव्वर लूटपाट के मामले में पिछले दस साल से मेरठ जेल में बंद है। जिसकी पत्नी तकसीम अपनी दो बेटी व एक बेटे को लेकर गांव में रह रही थी और गांव में घरों से अनाज मांगकर तीनों बच्चों का गुजारा कर रही थी।

यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार की सुबह तकसीम का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला काफी दिन से परेशान थी, क्योंकि वह बीमार रहने लगी थी। उसके पास परिवार के गुजारे का कोई साधन नहीं होने के कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना प्रभारी किरणपाल सिंह का कहना है कि मृतक महिला का पति मेरठ जेल में बंद है, जिसने बीमारी व आर्थिक तंगी से तंग आकर आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें