फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके व ससुराल पक्ष में हुई खींचतान

Mon, 17 Oct 2022 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के सांकरौद गांव में सोमवार की सुबह एक नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली। जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। महिला के शव को लेकर मायके और ससुराल वालों में जमकर बवाल हुआ। 
विज्ञापन
शौक में परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के सांकरौद गांव में सोमवार की सुबह विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेने के लिए मायके व ससुराल पक्ष में खींचतान हो गयी। जहां हंगामे के बाद मायके वाले शव लेकर चले गए। 

विज्ञापन


खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर पटौली गांव के रहने वाले अमरपाल पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी श्वेता की शादी सांकरौद गांव के मोनू उर्फ विदेश पुत्र रामवीर सिंह के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद दहेज के पांच लाख रुपए की मांग पूरी नही होने पर ससुराल वालों ने श्वेता को फांसी लगाकर मार दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut:   एसओजी ने दौराला में पकड़ा पटाखों का जखीरा, 10 लाख रुपये बताई गई कीमत, एक हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उधर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामे के बाद मायके वाले मृतका के शव को पटौली गांव लेकर चले गए। सीओ विजय सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें