फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरबान हत्याकांड----- आए दिन मारपीट से तंग आकर पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर मेहरबान को उतार दिया था मौत के घाट

विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के ट्योढ़ी गांव में मेहरबान हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। उसने मेहरबान की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने जहर देकर उसकी हत्या थी। पुलिस ने दोनो को जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

ट्योढ़ी गांव में एक जून 2021 को मेहरबान पुत्र लखमीरा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए शव दफना दिया था। परिजनों को शक हुआ कि मेहरबान की हत्या उसकी पत्नी समीना ने अपने प्रेमी डॉ. फरीद के साथ मिलकर की है। इस पर पीड़ित परिवार से एसपी ने गुहार लगाकर मेहरबान का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
डीएम राजकमल यादव के निर्देश पर कब्र की खोदाई कराकर मेहरबान के शव को निकाल पोस्टमार्टम कराया। जिसमें जहर देकर मारने की पुष्टि की गई। मृतक के भाई अंसार ने मृतक की पत्नी समीना व उसके प्रेमी डॉ. फरीद मजाहिरी पुत्र अब्दुल हकीम निवासी जलालपुर को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

हत्या करने का अफसोस नहीं
पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरीद ने बताया कि मेहरबान अपनी पत्नी शमीना से आए दिन मारपीट करता था। वह अपना क्लीनिक मेहरबान के मकान में ही चला रहा था। जिस कारण उसका मेहरबान के घर आना-जाना था। एक जून 2021 की रात दोनों ने उसे जहर दिया तथा पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें