फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान का ध्यान रखने वाले व्यक्ति का होता है कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज भवन में रविवार को आर्य समाज के तत्वावधान में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित आर्यजनों ने समाज कल्याण की कामना करते हुए आहुति दी। यज्ञ के उपरांत पीतम सिंह आर्य ने कहा कि भगवान मनुष्यों के कर्मों के आधार पर फल देते हैं। संसार में पापी और पुण्य दोनों तरह के मनुष्य होते हैं। भगवान पापी को दंड व पुण्यात्मा को मोक्ष प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि मनुष्य को अपना कल्याण करना है तो भगवान का ध्यान व उत्तम ज्ञान प्राप्त करना होगा। भगवान प्रकृति, जीव तथा ब्रह्म तीनों में श्रेष्ठ है। इस यज्ञ के ब्रह्म अंगिरस मुनि व यज्ञमान हरवीर सिंह रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान में भी साप्ताहिक यज्ञ हुआ। जिसमें डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि त्योहारों का समय चल रहा है। बाजारों में पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। नगर के अंदर से गुजरने वाले रास्तों पर दुकानदार अतिक्रमण करते हैं। जिससे फुटपाथ पर चलने वाले लोग सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। इससे वाहनों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ता है। इससे नगर में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासनिक अधिकारी सब कुछ चुपचाप देखते रहते हैं। इस यज्ञ के ब्रह्म जसवीर मलिक व यज्ञमान ओमप्रकाश रहे। इस दौरान डॉ. ओमवीर सिंह आर्य, डॉ. हरपाल सिंह, तेजेंद्र चौहान, ओमपाल, राजपाल आर्य, सुनीता देवी, माया देवी, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें