बागपत। तीन साल पहले महिला को बहला फुसलाकर ले जाने के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर नेशनल हाईवे पर गौरीपुर मोड के पास पीड़िता के पेट में चाकू घोपकर घायल कर दिया गया। इसमें एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
खेकड़ा की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उसके पिता ने बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है। आरोप है कि खेकड़ा कस्बे की पट्टी मुंडाला निवासी सुमित आरोपी है, जो समझौता करने का दबाव बना रहा है।
आरोप लगाया कि 25 मई को वह अपनी रिश्तेदारी में मौत में जा रही थी। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास सुमित अपने साथी के साथ आया और रास्ते में रोककर समझौता करने का दबाव बनाने लगाा। तभी सुमित ने चाकू निकालकर उसके पेट में घोप दिया।
शोर सुनकर लोगों के आने पर दोनों हमलावर भाग गए। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने उपचार भी नहीं कराया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सुमित और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।