फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो हमलावरों को पांच-पांच और अपहरणकर्ता को दो साल की सजा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार मुकदमों में पांच दोषियों को सुनाई गई सजा, अर्थदंड भी लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पूनम राजपूत ने जानलेवा हमला करने वाले अंशु उर्फ अजय निवासी सोंटी जिला शामली, बादल निवासी लोयन को पांच-पांच साल की सजा सुनाई। साथ ही तीन-तीन हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर सजा बढ़ाई जाएगी।
वर्ष 2020 में बड़ौत कोतवाली में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें पुलिस ने अंशु उर्फ अजय और बादल को हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रही थी। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश प्रथम पूनम राजपूत ने अंशु उर्फ अजय निवासी सोंटी जिला शामली, बादल निवासी लोयन पर दोषसिद्ध करते हुए पांच-पांच साल की सजा सुनाई। इसके अलावा अपहरण के मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रज्ञा सिंह ने प्रेम सिंह निवासी पुसार पर दोषसिद्ध कर दो साल की सजा सुनाई और ढाई हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा असलाह बरामदगी में मोहित निवासी रहतना को छह माह की सजा सुनाई और एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगत सिंह ने चोरी करने वाले गुड्डू निवासी कसेरवा जिला शामली को एक साल 15 दिन की सजा सुनाई और 1500 रुपये अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें