फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर लाल बत्ती होने पर लगेंगे ब्रेक, हरी पर दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर लाल बत्ती होने पर लगेंगे ब्रेक, हरी पर दौड़ेंगे वाहन की खबर से संबं​धित फोटो। बा
विज्ञापन
- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक और गौरीपुर मोड़ पर लगाए यातायात सिग्नल सिस्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और राष्ट्र वंदना चौक और गौरीपुर मोड़ पर लाल बत्ती यानी लाइट जलने पर वाहनों के ब्रेक और हरी जलने पर दौड़ लगाते नजर आएंगे। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी और हादसों पर भी अंकुश लगेगा। जल्द ही ऑनलाइन यातायात सिग्नल सिस्टम से यातायात का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
दिल्ली से सटे बागपत जिले में अभी तक पुलिसकर्मी ही यातायात का संचालन करते थे। उनके इशारों पर वाहनों के पहिए थमते और दौड़ते थे। जिले के लोग जब भी दिल्ली, नोएडा, मेरठ जाते थे तो वहां पर लाल-हरी बत्ती यानी ऑनलाइन यातायात सिग्नल सिस्टम के नियमों का पालन करना होता है, लेकिन अब जिले में भी लाल-हरी बत्ती के नियम का पालन करना होगा। क्योंकि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक और गौरीपुर मोड पर दिनभर जाम की स्थिति को देखते हुए एनएचएआई ने ऑनलाइन यातायात सिग्नल सिस्टम लगवा दिया। एक-दो दिन में कंट्रोल रूम स्थापित कर उनका संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात सिग्नल सिस्टम में ऑनलाइन ट्रैप कैमरे भी लगाए जाएंगे। लाल बत्ती जलने पर वाहन नहीं रोकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के ऑनलाइन चालान भी काटे जाएंगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें