फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगदड़ में ट्रैक पर गिरे युवक के ऊपर से गुजरी ट्रेन   

Thu, 08 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में हरिद्वार से दिल्ली जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में हुई मारपीट की घटना के बाद एक युवक भगदड़ के दौरान रेलवे ट्रैक पर जा गिरा, जिसके ऊपर से आधी ट्रेन गुजर गई। सूचना पर रेलवे व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग निकले। गनीमत रही कि ट्रैक पर गिरे युवक को कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (नंबर 54476) जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो मामूली कहासुनी को लेकर ट्रेन में सवार कुछ युवकों में मारपीट शुरू हो गई। इससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान ट्रेन स्टेशन से खुल गई, लेकिन भगदड़ के दौरान शामली निवासी हरेंद्र चलती ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। उसके ऊपर से आधी ट्रेन गुजर गई। गनीमत रही कि उसे कुछ नहीं हुआ। सूचना पर रेलवे पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकले। पीछा करने के बावजूद वे हाथ नहीं आए। बाद मेें हरेंद्र से पूछताछ कर उसे वहां से भेज दिया गया। 
स्टेशन अधीक्षक पीके बोस का कहना था कि कभी-कभी ट्रेन में सीट को लेकर कहासुनी हो जाती है। मारपीट जैसे कोई बात नहीं है। भगदड़ मेें एक युवक भी रेलवे ट्रैक पर गिर गया था, जो बिल्कुल ठीक ठाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें