बागपत। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर के अनुसार लोनी के बंथला से रविवार सुबह ट्रक चोरी करने के बाद चोर बागपत की तरफ लेकर भागने लगे। इसका पता चलने पर लोनी पुलिस उनका पीछा करने लगी। चोरों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रक को निवाड़ा की तरफ जाने के लिए रास्ते में घुसाने का प्रयास किया तो वह तेजी से होने के कारण आस मोहम्मद के मकान में घुस गया। अपने परिवार के साथ किराये पर रहने वाला यामीन, मेहरबान समेत करीब दस लोग किसी तरह बचे। मकान में ट्रक घुसने पर चोर उसे छोड़कर भाग गए। लोनी पुलिस उस ट्रक को अपने साथ लेकर चली गई।
छात्र का डेबिट कार्ड बदलकर 15 हजार रुपये निकाले
बागपत। सिसाना गांव का रहने वाला अरिहंत जैन बीकॉम का छात्र है। वह 23 दिसंबर को मेरठ रोड पर सेंट्रल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए आया था। तभी वहां कई युवक पहुंचे और उसे बातों में लगाकर उसका डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। अरिहंत ने पिता के साथ कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी।