फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कमरे के ताले काटकर 1.65 लाख रुपये और जेवर ले गए चोर

Tue, 30 Sep 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बोपुरा गांव में रविवार रात चोरों ने कासिम के मकान में कमरों के ताले तोड़कर 1.65 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सोमवार की सुबह चोरी का पता चलने पर कासिम ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद दोघट पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बोपुरा गांव निवासी कासिम ने बताया कि रविवार रात अपनी पत्नी और बेटी के साथ मकान के बाहर वाले कमरे में सो गया था। सोमवार की सुबह जागा तो दो कमरों में लगे ताले कटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच की। कासिम ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे 1.65 लाख रुपये, सोने के कड़े, सोने की दो अंगूठी, चार तबीजी, हसली, चांदी के दो जोड़ी पाजेब, नथली, गले का हार चोरी मिला। इससे कासिम को चार लाख रुपये से अधिक नुकसान हो गया। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें