बड़ौत। पुलिस ने मुठभेड़ में रविवार रात अलावलपुर अंडरपास के पास से फाजिल और मोहम्मद दानिश निवासी इंद्रलोक दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार वहां चेकिंग के दौरान पुलिस की चोरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में इंद्रलोक दिल्ली निवासी फाजिल व मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, एक गाड़ी, रस्सी, एक छुरी और एक दाव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।