फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के प्रलोभन में न आए वोटर - डीएम 

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर गांव में लोगो को संबोधित करते डीएम व एसपी अजय शंकर राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने क्षेत्र के गांवों में बैठक कर मतदान करने, किसी का प्रलोभन स्वीकार न करें और महायज्ञ चुनाव है। इसमें अधिक से अधिक प्रतिभागिता करें। उन्होंने इस अवसर पर सरुरपुर कलां में मतदान केंद्र पर बीएलओ का नाम और आंगनबाड़ी का नाम न लिखे होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोकने और कड़ी चेतावनी दी और एआरओर पंचायत को चेतावनी देने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने मलकपुर, कोताना, जोनमाना, ढ़िकाना, लुहारी, सुल्तानपुर हटाना आदि में ग्रामीणों की बैठकें ली और शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया यदि किसी गांव का मतदान प्रतिशत कम रहा तो उनके गांवों में विकास की गति रोकी जाएगी। जिस गांव में अधिक मतदान होगा, वहां अधिक विकास के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने विकलांगों को मतदान केंद्र पर लाने के लिए बीएलओ और आंगनबाड़ियों को ई-रिक्शा से लाकर मतदान कराकर घर वापस ले जाने के निर्देश दिए। जो व्यक्ति मतदाता को डराने धमकाने और वोट डालने से रोकेगा और फर्जी मतदान करेगा और सलाखों के पीछे होगा। 
  उन्होंने कहा  मतदान के लिए घर-घर मतदाता बूथ डायरी और पर्ची पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर सरूरपुर कलां में मतदान केंद्र पर बीएलओ का नाम और आंगनबाड़ी का नाम न लिखे होने पर  नाराजगी जताई और ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमपाल का वेतन रोकने और एआरओ पंचायत को चेतावनी देने के डीपीआरओ को निर्देशित किया। इसमें बीएसए, डीपीआरओ, जिला सूचना अधिकारी कृष्णपाल, सीओ कर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें