सिसाना गांव के जंगल में स्थित खंडवारी से मिट्टी खोदाई के दौरान एक प्राचीन मंदिर की आकृति की तरह
- सिसाना की खंडवारी से उठाई जा रही थी मिट्टी, ढांग से ईंटों के निकलने पर कार्य रोका गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिसाना गांव के जंगल में स्थित खंडवारी से मिट्टी खोदाई के दौरान एक प्राचीन मंदिर की आकृति की तरह दीवार दिखाई दी। इसका पता चलने पर वहां पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने वहां काफी पुराना मंदिर होने का दावा करते हुए खोदाई कराने की मांग की। इसके लिए अधिकारियों को फोन पर जानकारी देकर जांच भी कराने की मांग की गई।
सिसाना गांव निवासी विनीत, राजू चौहान, नितिन चौहान, अक्षय, अजय चौहान, नरेश चौहान आदि ने बताया कि खंडवारी से कुछ लोग मिट्टी की खोदाई करा रहे थे। सोमवार को मिट्टी खोदाई के दौरान वहां एक मंदिर की आकृति की तरह दीवारें दिखाई दीं। इसके बारे में गांव के बुजुर्गों से जानकारी की गई तो उन्होंने दावा किया कि कई सौ वर्ष पहले वहां गांव बसता था। इसके बाद सिसाना गांव में वर्तमान वाली जगह बसावत हो गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पूरी तरह खोदाई कराकर जांच कराने और मंदिर का निर्माण कराने की मांग की।