फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: देव स्थल पर कब्जे का आरोप लगा लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे खट्टाप्रहलादपुर गांव के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर में देव स्थल पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए 35 परिवार के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव के मनोज, सचिन, वीर सिंह, गौरव, रामपाल, योगेश, संजय ने डीएम के नाम ज्ञापन देते हुए बताया कि गांव में प्राचीन भूमिया देव स्थल है l आरोप है कि एक परिवार के लोगों ने प्रशासन पर दबाव देकर चहारदीवारी करवा दी l जिसका ग्रामीणों ने विरोध भी किया लेकिन अधिकारियों ने बात नहीं सुनी l ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर देव स्थल से कब्जा नहीं हटवाया गया तो 35 परिवार के लोग धर्म परिवर्तन कर लेंगे। अधिकारियों से वार्ता नहीं होने पर ग्रामीण धरना स्थल पर ही बैठे रहे। लोगों ने इस संबंध में डीएम को शिकायती पत्र दिया। डीएम अस्मिता लाल ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें