फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश कराने पहुंची टीम वापस लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश कराने पहुंची टीम वापस लौटी
विज्ञापन

दोघट। बामनौली गांव में बृहस्पतिवार को जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे चकबंदी अधिकारी व पुलिस बिना पैमाइश के ही लौट गई। चकबंदी अधिकारी ने किसानों को शक्रवार को बड़ौत तहसील में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
बामनौली गांव में किसान प्रमोद, गुलबीर व कृष्णपाल पक्ष के बीच चक की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें एसीओ चकबंदी मोहम्मद अब्दुल्ला ने किसानों की जमीन की पैमाइश कराने के लिए कहा गया था। बृहस्पतिवार को एसीओ चकबंदी मोहम्मद अब्दुल्ला, एसओ दोघट हेमेंद्र बालियान, एसओ रमाला रमेश सिंह सिद्धू व छपरौली थाना से भी पुलिस गांव पहुंची। पैमाइश के लिए पहुंची टीम ने खेतों में खड़ी गन्ने की फसलों के बीच पैमाइश में बाधा आने पर टीम वापस लौट गई। एसीओ चकबंदी ने किसानों को शुक्रवार को बड़ौत सीओ चकबंदी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवमी पर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया
दोघट। दोघट कस्बे में जाहरवीर मंदिर पर बृहस्पतिवार को नवमी के अवसर पर पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया गया। मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर पंडित कमल शर्मा, पुजारी रोहताश, जयपाल, सहाब सिंह, रामनिवास, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें