फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर का टूटा पुल दे रहा हादसों को न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी यमुना नहर का टूटा पुल दे रहा हादसों को न्योता
विज्ञापन

बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर का पुल 15 दिन से टूटा हुआ है। यह कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। शिकायतों के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की अनदेखी ग्रामीणों पर भारी पड़ सकती है। 15 दिनों से बड़ौत-कोताना मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर के पास पुल टूटा पड़ा है, लेकिन इसकी सुध नहीं ली जा रही है। प्रतिदिन इस मार्ग से कोताना, लुहारी, जौनमाना, ढिकाना, बोहला, जागोस, राजपुर, खामपुर आदि गांवों से सैकड़ों वाहन गुजरते है। रात में हादसे की अधिक आशंका बनी रहती है। ग्रामीण रोहताश उर्फ गोल्डी, सुधीर दांगी, जयकुमार, राजपाल लुहारी, प्रमोद, जयवीर ने इस पुल को जल्द से जल्द बनवाने की मांग उठाई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने जल्द ही निर्माण कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें