फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बालैनी में सिंथेटिक ट्रैक पर एक करोड़ की जगह 1.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बालैनी के श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में सिंथेटिक ट्रैक पर एक करोड़ की जगह 1.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका एस्टीमेट दोबारा तैयार करके प्रस्ताव को मंजूर भी करा लिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह की निधि से यह रुपये खर्च होंगे और यहां ट्रैक बनने से आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

रालोद नेता व लक्ष्मण अवार्डी अभयवीर यादव के साथ ही बालैनी क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों नंदिनी, अनुष्का, पवन, गौरव, सौरभ, उस्मान आदि ने कई महीने पहले केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से दिल्ली में मुलाकात की थी। जयंत के सामने बालैनी क्षेत्र में खेल सुविधाएं नहीं होने की समस्या उठाई गई। इस पर चाैधरी जयंत सिंह ने जगह चिह्नित करने के लिए कहा तो अभयवीर यादव ने श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के मैदान को बेहतर बताया।
वहां सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए जयंत ने एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया तो स्टेडियम बनाने के लिए कहा गया। कार्य शुरू हुआ तो छह लेन के सिंथेटिक ट्रैक पर 1.32 करोड़ रुपये के खर्च का एस्टीमेट बनाया गया। इसको अब मंजूरी मिल गई है और चौधरी जयंत सिंह से ट्रैक के लिए रुपये ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई। परियोजना निदेशक राहुल वर्मा के अनुसार जल्द ही ट्रैक का कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

-वेस्ट यूपी का दूसरा सिंथेटिक ट्रैक होगा
बालैनी के श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में बनने वाला यह ट्रैक वेस्ट यूपी का दूसरा सिंथेटिक ट्रैक होगा। इससे पहले भी जयंत ने छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सिंथेटिक ट्रैक बनवाया था। वहीं बालैनी गांव के साथ ही पुरा महादेव, मवीकलां, सैड़भर, सिंघावली अहीर, अमीनगर सराय समेत अन्य गांवों में काफी एथलीट हैं। इनको खेल सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है और मेरठ, दिल्ली, हरियाणा रहकर अभ्यास करना पड़ता है। अब सिंथेटिक ट्रैक का खिलाड़ी फायदा ले सकेंगे।

बालैनी क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बेहतर करने के लिए चौधरी जयंत सिंह से मिलकर मांग की गई थी, तभी उन्होंने यह घोषणा कर दी थी। अब ट्रैक बनने पर काफी फायदा खिलाड़ियों को मिलेगा। यहां खिलाड़ियों के लिए अन्य कार्य भी होंगे। मैं सपा सरकार के समय से यह मांग उठा रहा था, मगर अब उस मांग को चौधरी जयंत सिंह ने पूरा किया है। -अभयवीर यादव, लक्ष्मण अवार्डी एवं रालोद नेता
दौड़ने के लिए ट्रैक की व्यवस्था नहीं है। एथलीटों को सड़क किनारे या खेतों में दौड़ना पड़ रहा है। बालैनी में ट्रैक होने पर यहां के एथलीटों को बेहतर सुविधा मिलेगी और एक ही जगह होने पर सीनियर का मार्गदर्शन भी मिलेगा। -गोलू, एथलीट
बालैनी में ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यहां तैयारी करके बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे और पदक जीतने की उम्मीद भी ज्यादा रहेगी। अभी तक कई बार सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ने की प्रैक्टिस नहीं होने के कारण प्रतियोगिताओं में परेशानी हो जाती है। -अंकित यादव, एथलीट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें