फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फंदे पर लटका मिला क्रय केंद्र के चौकीदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। आजमपुर मुलसम गांव के जंगल में बुधवार सुबह पेड़ पर गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार पवन उर्फ कालू (56) का शव लटका हुआ मिला। पुलिसकर्मियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम गांव निवासी पवन उर्फ कालू मंगलवार शाम दौराला चीनी मिल के क्रय केंद्र पर चौकीदारी करने गए थे। बुधवार सुबह वापस नहीं लौटे तो उनका बेटा निक्की खेत में तलाश करने गया, लेकिन वहां भी नहीं मिले। इसके बाद गांव के लोगों के साथ मिलकर पवन की तलाश शुरू की, तभी एक खेत में शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर पवन का शव लटका हुआ मिला। पवन के परिवार में पत्नी सुरेश, बेटा निक्की और बेटी है। जांच अधिकारी केवल सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में आत्महत्या करना लग रहा है। इसमें तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें