फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूमो की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सभी 24 सीसीटीवी कैमरे चालू मिले

विज्ञापन
चुनाव संचालन केंद्र खेकड़ा स्थित एलसीपी कालेज मे ईवीएम मशीनो की सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लेते - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव संचालन केंद्र पर पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हें वहां लगे सभी 24 सीसीटीवी चेक किए। ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को स्ट्रांग रूम के पास किसी को भी न फटकने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन शनिवार को चुनाव संचालन केंद्र खेकड़ा स्थित लख्मीचंद चंद पटवारी कॉलेज में स्ट्रांग रूम में रखी तीनों विधानसभा सीटों की ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय घेरे वाली सुरक्षा में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ईवीएम की सुरक्षा में लगे सभी 24 सीसीटीवी को चेक किया। सभी कैमरे चालू हालत में मिले। निरीक्षक के दौरान सभी जवान ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ तैनात मिले। उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस को सुरक्षा के लिए केंद्र के मुख्य द्वार पर लगाया गया है। पीएसी के जवानों को केंद्र परिसर में तथा अर्द्धसैनिक बल के जवानों को स्ट्रांग रूम पर तैनात किया गया है। उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवानों को स्ट्रांग रूम के पास किसी को भी नहीं आने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें