- बिनौली के जय पारस पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को सम्मानित किया
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली में बृहस्पतिवार को लीफ आर्ट प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों ने पेड़ की पत्तियों को चिपकाकर कलाकृति बनाई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा तीन से कक्षा सात तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर पेड़ की टहनियों और टूटे हुए अलग-अलग आकार के पत्तों को कागज पर चिपकाकर सुंदर कलाकृतियां तैयार कीं। पत्तों से विभिन्न प्रकार के कीट-पतंगों को कागज पर दर्शाया। निर्णायक मंडल में प्रबंधक सुनील कुमार जैन, प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन ने परिणाम की घोषणा की। इसमें अर्णव, प्रिंस, सृष्टि, गुनगुन, अवनी को प्रथम और चारू, हिमांशु, आराध्या, अर्जुन, दिव्या को द्वितीय स्थान दिया। प्रतियोगिता में सपना धामा, साक्षी धामा, नीतू शर्मा, रुचि शर्मा, ममता शर्मा, गुंजन शर्मा, काजल आदि मौजूद रहे।