फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायक ने पूर्व सैनिकों के आंदोलन को समर्थन देकर भूख हड़ताल की चेतावनी दी

Wed, 19 Oct 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में भूतपूर्व सैनिकों के धरने पर बोलते विधायक लोकेश दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। बावली गांव के शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण के अलावा विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों की हड़ताल जारी है। बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने एलान किया कि अगर प्रशासन ने पूर्व सैनिकों की समस्या का समाधान नहीं किया, तो वह खुद उनके बीच बैठकर भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने डीएम से बात कर सैनिकों की समस्याओं को रखा और समाधान की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरनास्थल पर पूर्व सैनिकों के बीच बसपा के बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित पहुंचे। उन्होंने कहा कि सैनिक देश की रक्षा करते हैं। उनके दम पर ही जनता सुरक्षित रहती है। प्रशासन को पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के    आधार पर समाधान करना चाहिए। अगर, समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा। वह खुद सैनिकों के बीच हड़ताल पर बैठ जाएंगे। 
उन्होंने बागपत की खाली पड़ी कोषागार बिल्डिंग को जिला सैनिक बोर्ड, ईसीएचएस, पॉली क्लीनिक, कैंटीन के लिए आवंटन करने की मांग की। सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जाहिद फौजी ने भी पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि वह लखनऊ जाकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष पूर्व सैनिकों की समस्याओं को रखेंगे।
विज्ञापन


 इस दौरान  शीशपाल सिंह, तेज सिंह, ब्रजपाल सिंह, विनोद कुमार, सलीम खान, रामपाल सिंह, हरपाल सिंह, चरण सिंह खोखर, स्वदेश कुमार, महेंद्र सिंह, धारा सिंह, ओमपाल, राजपाल, लक्ष्मण, महक सिंह, धर्म सिंह, देशपाल सिंह, साधूराम, सुखबीर सिंह, सुरेश कुमार, देवेंद्र, सतपाल सिंह, छोटन, बलजोर सिंह, किशन पाल, भोपाल सिंह, बबलू, जगमिंद्र सिंह, सुभाष चंद, जगदीश प्रसाद, कर्ण सिंह, धर्म सिंह, मिथन सिंह और धनपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें