फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद आंधी ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी

विज्ञापन
रटौल में आंधी के कारण गिरे आम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर। लॉकडाउन होने के कारण किसान आम की खेती में कीटनाशक का छिड़काव नहीं कर पाए थे। इससे उपज कम होने की आशंका सता रही थी, अब रविवार रात को आई आंधी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। आंधी से किसानों की हजारों रुपये की फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

रटौल में कोरोना के संदिग्ध मिलने के बाद गांव को सील किया। इस कारण बाग मालिक फसल पर कीटनाशकों को छिड़काव नहीं कर पाए थे। इस कारण किसानों को फसल कम होने का डर सता रहा है। रविवार की रात्रि में तेज आंधी ने कसर पूरी कर दी है। आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ों से आम नीचे गिर गया है। आम बागान के मालिक बब्बू अंसारी, उमर फरीदी, हबीब खां का कहना की इस बार लॉकडाउन के कारण फसल पर कीटनाशकों का छिड़काव नहीं हो पाया, इस कारण पेड़ो में कीड़ों का प्रकोप बढ़ गया। कीड़ा लगने के कारण का मौल खराब हो गया था। पेड़ों पर फल कम आया है और अब रविवार को आई तेज आंधी ने रही सही कसर पूरी कर दी है। आंधी से किसानों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें