बागपत में चार घंटे में ही बिक गई करीब 25 लाख की शराब
सहारनपुर/बागपत। सहारनपुर में सोमवार को शराब की कुल 249 दुकानें खोली गईं थीं। जिस पर करीब 1.40 करोड़ की बिक्री हुई। वहीं बागपत में शाम तीन बजे खोले गए शराब के ठेकों पर लंबी कतारें लगी रहीं। सिर्फ चार घंटे में शाम सात बजे तक 25 लाख रुपये की शराब बिक गई। हालात यह रहे कि कई ठेकों पर शराब खत्म हो गई।