फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्रीड़ा हॉल बनकर तैयार, अब खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा

Thu, 10 Apr 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खबर का असर की खबर से संबं​धित फोटो। बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल बागपत। संवाद
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट के पास पिछले कई साल से बदहाल पड़े बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल की हालत सुधर गई हैं। इसको सोमवार के बाद खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा। अब खिलाड़ियों को खेलों का अभ्यास करने के लिए दूसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। यहां खिलाड़ी बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केट बॉल, वेटलिफ्टिंग सहित कई खेलों का अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के पास बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल कई साल पहले जर्जर हो चुका था। वहां खिलाड़ियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी। इस कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। क्रीड़ा हॉल की बदहाली का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया तो अधिकारियों के साथ ही नेताओं ने इसकी सुध ली। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने क्रीड़ा हॉल की बदहाली दूर कराने का बीड़ा उठाया।
इसके बाद दिल्ली के एसडीएफसीआई बैंक के सीएसआर फंड से 38 लाख रुपये से अधिक बजट से क्रीड़ा हॉल को ठीक कराने का कार्य शुरू किया गया था। तीन माह में क्रीड़ा हॉल बनकर तैयार हो गया। यहां खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन, वॉलीबाल व बास्केट बॉल का कोट बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

हॉल के अंदर खिलाड़ियों के खेलते हुए चित्र भी बनाए गए है। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग का अभ्यास भी खिलाड़ी कर सकेंगे। सोमवार तक क्रीड़ा हॉल को खेल विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा, ताकि यहां खिलाड़ियों को बुलाकर अभ्यास शुरू कराया जा सके।
बैडमिंटन, वॉलीबाल व बास्केट बॉल का समय होगा निर्धारित क्रीड़ा हॉल में बैडमिंटन, वॉलीबाल व बास्केट बॉल का एक ही कोर्ट बना है। यहां तीनों खेलों का एक साथ अभ्यास नहीं किया जा सकता है। इसलिए तीनों खेलों का अभ्यास कराने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग के निदेशक को पत्र लिखा जाएगा। शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही खेलों का अभ्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें