खेकड़ा। कस्बे के शांतिनाथ दिबंगर जैन बड़ा मंदिर में मंगलवार की शाम भगवान महावीर की जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंदिर में श्रद्धालुओं ने णमोकार मंत्र का पाठ किया। बच्चे कियांशु, पवृ, अनंत, आरु, हर्षिता, एनी, मनन, सिद्यांशी, वंशिका, इति व सम्यक ने भगवान महावीर के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंगलाचरण, डांस- भगवान महावीर जी की जय बोलो, भगवान महावीर पर नृत्य, मेरे भगवान आए हैं नृत्य किया गया।
श्रद्धालुुओं ने भगवान महावीर के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों को जैन मिलन के पदाधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, महामंत्री महेश जैन, जिनेश जैन, नरेश जैन, शरद जैन, सुमेर जैन, राकेश जैन, मुनील कुमार जैन मौजूद रहे।
-
जैन मंदिर में पूजा अर्चना की
छपरौली। छपरौली कस्बे के भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार की सुबह भगवान महावीर का अभिषेक व शांतिधारा से पूजा अर्चना की गई। विश्व णमोकार महामंत्र दिवस मनाया गया। राहुल जैन, राकेश जैन, प्रिंस जैन ने कहा कि ये जाप किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण जगत के लिए हुआ है। बताया कि बृहस्पतिवार को को भगवान महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान प्रधान सुशील जैन, प्रबंधक अंकित जैन, पीयूष जैन, संजीव जैन, सचिन जैन, जिनेंद्र जैन, प्रदुमन जैन मौजूद रहे।