फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मेरे अंदर पुराने डीएम की आत्मा आ गई है, इन सचिवों को नहीं छोडूंगी

विज्ञापन
बागपत के विकास भवन में सीडीओ को ज्ञापन देते सचिव। संवाद
विज्ञापन
बागपत। एसडीएम व बीडीओ के साथ सचिवों के विवाद में एक नई ऑडियो वायरल की गई है। इसमें एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा कह रहीं हैं कि मेरे अंदर पुराने डीएम की आत्मा आ गई है, मैं इन सचिवों को नहीं छोडूंगी। वह सचिवों की जांच कराने और एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी कह रहीं हैं। उस ऑडियो पर आपत्ति जताते हुए सचिवों ने सीडीओ से शिकायत की।
विज्ञापन

एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा व बीडीओ खेकड़ा बाल गोविंद यादव मंगलवार को जूम पर ऑनलाइन मीटिंग ले रहे थे। इस मीटिंग में सचिवों के नहीं जुड़ने पर एसडीएम भड़क गई, जिसकी ऑडियो वायरल कर दी गई। वह ऑडियो सचिवों के पास पहुंची तो उनका आरोप है कि एसडीएम व बीडीओ ने उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसको लेकर सचिवों ने बुधवार को हंगामा किया और डीएम अस्मिता लाल व सीडीओ से शिकायत की। एसडीएम व बीडीओ के माफी नहीं मांगने पर कार्रवाई की चेतावनी दी तो उनको डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
बृहस्पतिवार को सचिव दोबारा से विकास भवन में सीडीओ के पास पहुंचे। जहां एक अन्य ऑडियो उनको सुनवाई गई। सचिवों ने बताया कि उसमें एसडीएम लगातार सचिवों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहीं हैं और इस बीच ही वह कहतीं हैं कि पुराने डीएम की आत्मा अब उनके अंदर आ गई है। उन्होंने इस जिले में इतने बेकार सचिव देखे हैं। इन सचिवों की जांच कराएंगी और उनपर एफआईआर दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन

इस बीच डीपीआरओ के लिए भी एसडीएम ने कहा कि वह इन सचिवों को संरक्षण देते हैं। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। सचिवों का आरोप है कि बैठक के दौरान दस से ज्यादा बार उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। अब वह ऑडियो भी वायरल हो रही है और अधिकारियों के पास भी वह पहुंची है।
- एसडीएम ने माफी नहीं मांगी तो 28 जनवरी के बाद आंदोलन करेंगे सचिव
- डीएम व सीडीओ के आश्वासन के बाद सचिवों ने हड़ताल व धरना स्थगित किया
- 28 जनवरी को डीएम के साथ होगी बैठक, उसके बाद लिया जाएगा आगे का फैसला
बागपत। ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को विकास भवन में सीडीओ से मिलने पहुंचा। उन्होंने कहा कि यदि 28 जनवरी तक एसडीएम ने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले डीएम के साथ बैठक होगी और यदि कोई हल नहीं निकलता तो फिर धरना प्रदर्शन करेंगे।
समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा व महामंत्री संदीप कुमार ने सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ अखिलेश चौबे व डीपीआरओ अरुण अत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि डीएम अस्मिता लाल से वार्ता होने के बाद सचिवों ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। बताया कि डीएम ने 28 जनवरी तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यदि 28 जनवरी तक एसडीएम व बीडीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती या फिर उनके द्वारा माफी नहीं मांगी जाती है तो डीएम से वार्ता की जाएगी। इसके बाद जिलेभर के सचिव ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे और फिर कार्य बहिष्कार करने के बाद कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा। सचिव अपना उत्पीड़न सहन नहीं करेंगे।
- मैंने मजाक में ऐसा कहा, सचिवों से विवाद नहीं, कार्य करना होगा
एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना है कि पुराने डीएम की आत्मा मेरे अंदर आने की बात मैंने मजाक में कही थी। सचिवों से मेरा कोई निजी विवाद नहीं है। मगर, सरकारी कार्य सभी को करना होगा। सचिवों के कारण डैश बोर्ड पर जिले की स्थिति खराब हो रही है जो कार्य नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा गया है। यह पूरा मामला अब अधिकारियों के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें