फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। सलावतपुर खेड़ी गांव के पूर्व प्रधान के बेटे को बृहस्पतिवार की दोपहर खट्टा- डौला मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमले की वजह तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सलावतपुर खेड़ी गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार का बेटा दीपक (21) बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे बाइक से डौला जा रहा था। चांदीनगर थाना क्षेत्र में खट्टा मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली पेट के पास लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की हालत गंभीर बनीं हुई है। गांव के सैकड़ों लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और वारदात की जानकारी ली। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। सीओ खेकड़ा दिलीप कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें