फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी पर कानून बनने तक जारी रहेगा धरना : नरेश टिकैत

विज्ञापन
बागपत के इदरिस गांव में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष बोले, तीनों कृषि कानून वापस होना देश के किसानों की जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा तीनों कृषि कानून वापस होना देश के किसानों की जीत है। एमएसपी पर कानून बनने तक किसानों का धरना जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में जिस तरह का निर्णय होगा, उसे किसान मानेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत क्षेत्र के ढिकौली गांव में शादी समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश का किसान तीनों कृषि कानून के विरोध में एक साल से धरना दे रहा था। कृषि कानून के विरोध में सैकड़ा किसानों ने शहादत दी। शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की। तीनों कृषि कानून वापस होना देश के किसानों की बड़ी जीत है। एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी रहेगा। सरकार जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बनाती है किसानों का धरना चलता रहेगा। जल्द ही बार्डर पर किसानों की संयुक्त बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान रामबीर ढाका, कर्णपाल, वरुण ढाका, चंद पाल, संदीप प्रधान, हरवीर, कालू, सुंदर, वीरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें