फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रात में बनी सड़क सुबह ही उखड़ने लगी, दोबारा बनेगी

विज्ञापन
नैथला-फैजपुर निनाना मार्ग पर घटिया सामाग्री लगाने पर हंगामा करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नैथला से फैजपुर निनाना गांव तक ठेकेदार ने मंगलवार की रात में काफी कम मात्रा में तारकोल व बजरी डालकर सड़क बना दी। बुधवार को सुबह होते ही सड़क उखड़ने लगी तो लोगों ने झाड़ू लगाकर बजरी साफ की और वहां हंगामा कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अरविंद ने पहुंचकर एक किलोमीटर सड़क को जेसीबी से उखड़वा दिया जो दोबारा बनाई जाएगी।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से नैथला व फैजपुर निनाना होते हुए कोताना मार्ग तक 11 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है। इस मार्ग से बीस गांव जुड़े हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने सड़क की चौड़ाई सात मीटर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी और 14.31 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया।
विज्ञापन

लोनिवि ने इस सड़क का चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया और मंगलवार की रात में ठेकेदार ने नैथला से फैजपुर निनाना के बीच की सड़क बनाई। फैजपुर निनाना गांव के रोहित धनकड़, फैजल्लापुर गांव के पूर्व प्रधान राकेश कुमार, इकबाल त्यागी समेत अन्य लोगों ने बताया कि रात के अंधेरे में सड़क का निर्माण करते हुए काफी कम सामग्री लगाई गई। बुधवार सुबह को गांव के लोग सड़क पर आए तो वह जगह-जगह से उखड़ी मिली।
लोगों ने झाड़ू लाकर सड़क पर फैली बजरी साफ की तो उससे भी सड़क उखड़ने लगी। आरोप लगाया कि नीचे मिट्टी डालकर ऊपर तारकोल व बजरी काफी कम मात्रा में डाले गए, इसलिए वह उखड़ गई।
विज्ञापन

लोगों ने वहां हंगामा कर दिया और इसको दोबारा बनवाने की मांग उठाई। इसकी शिकायत मोबाइल से लोक निर्माण विभाग के अफसरों से की गई। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अरविंद ने वहां आकर जांच की और रात में बनाई गई सड़क उखड़वाई। इसका दोबारा निर्माण कराया जाएगा।

नैथला-फैजपुर निनाना मार्ग पर घटिया सामाग्री लगाने पर हंगामा करते ग्रामीण। संवाद

नैथला-फैजपुर निनाना मार्ग पर घटिया सामाग्री लगाने पर हंगामा करते ग्रामीण। संवाद

नैथला-फैजपुर निनाना मार्ग पर घटिया सामाग्री लगाने पर हंगामा करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें