छपरौली। क्षेत्र के तिलवाड़ा ग्राम सभा ने राजस्व विभाग की टीम की मदद से नाथ संप्रदाय की श्मशान घाट की भूमि की पैमाइश कराई। ग्राम सभा ने इस भूमि की चारदीवारी और सुंदरीकरण के प्रस्ताव को पास किया है।
मलकपुर शुगर मिल की गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह ने क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव में अव्यवस्थित पड़ी नाथ संप्रदाय की श्मशान घाट की भूमि को आरक्षित कराने और श्मशान घाट की भूमि की चहारदीवारी और सुंदरीकरण कराने की मांग। ग्राम सभा तिलवाड़ा के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया नाथ संप्रदाय की श्मशान घाट की भूमि की पैमाइश के संबंध में एसडीएम को पत्र लिखा और श्मशान घाट की भूमि के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास किया है। इसके बाद ही राजस्व विभाग की टीम गांव में भूमि की पैमाइश करने पहुंची। इस मौके पर धूम सिंह चेयरमैन, रुबीना, कृष्णपाल राठी, फरमान चौधरी, राजवीर उपाध्याय, ओंकार दत्त उपाध्याय, धर्मवीर सिंह, डॉ. नीरज रूहेला, डॉ. बोबी आर्य, नवाब आदि रहे। संवाद