फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मारपीट का बदला लेने के लिए की थी मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
-सूजरा के जंगल में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक आरोपी घायल, दो अन्य भी गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संतोषपुर गांव में सोनू उर्फ सुनील के मकान पर फायरिंग में शामिल कनिश और विकास को पुलिस ने सोमवार देर रात नौरोजपुर गांव के जंगल में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सूजरा गांव के जंगल में कॉरिडोर के पास मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से सिद्धू निवासी मेवला भट्ठी जिला गाजियाबाद घायल हो गया। घायल सिद्धू का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

संतोषपुर गांव निवासी अनिल ने 25 दिसंबर को बागपत कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई सोनू उर्फ सुनील, पिता मनीराम, चाचा नन्दराम और मां सत्तो देवी के साथ घर में बैठा हुआ था, तभी दो बाइकों पर चार युवक घर के बाहर आए और तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने कनिश निवासी संतोषपुर, सिद्धू निवासी मेवला भट्ठी जिला गाजियाबाद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इसमें सीओ अंशु जैन ने बताया कि जांच में विकास निवासी संतोषपुर और हिस्ट्रीशीटर गौरव निवासी निबाली का नाम प्रकाश में आया। सोमवार देर रात नौरोजपुर गुर्जर गांव के जंगल में चेकिंग के दौरान विकास और कनिश को दो तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सूजरा गांव के जंगल में कॉरिडोर के पास सिद्धू ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। वहां हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से सिद्धू घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई। पूछताछ में कनिश ने सोनू से मारपीट का बदला लेने के लिए फायरिंग करने के बारे में बताया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। हिस्ट्रीशीटर गौरव को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें