फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद घंटों की बरसात ने रोडवेज को लगायी लाखों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्तों में जलभराव में फंस गए कई वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चंद घंटे की बरसात ने परिवहन निगम को लाखों रुपये की चपत लगा दी है। आलम यह रहा कि बरसात से जगह-जगह हुए जलभराव में कई वाहन फंस गए। जिससे वे समय पर बड़ौत डिपो नहीं पहुंच सके। बारिश की वजह से अधिकतर बसें डिपो पर ही खड़ी रहीं। बरसात रुकने के बाद किसी तरह चालक-परिचालक डिपो पहुंचे तथा बसों को लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब तीन बजे बरसात शुरू हुई। यह लगभग नौ बजे तक चली। इसके बाद रुक-रुककर बरसात होती रही। इसके परिणामस्वरूप जगह-जगह जलभराव के कारण चालकों व परिचालकों के वाहन या तो फंस गए या फिर खराब हो गए। बड़ौत डिपो के बस संचालन प्रभारी नरेंद्र मान के अनुसार सामान्य मौसम में सुबह दस बजे तक अधिकतर बसों को रवाना कर दिया जाता है, लेकिन बरसात के चलते चालक व परिचालक के न आने पर दस बजे तक बड़ौत डिपो पर तकरीबन 50 से अधिक बसें खड़ी रहीं। जिसमें आठ निगम की व 42 बसें अनुबंधित शामिल रहीं। दस बजे के बाद भी क्षेत्र में बरसात रुक-रुक कर होती रही। चालक व परिचालक किसी तरह डिपो पहुंचे तो उन्हें बस लेकर रवाना कर दिया गया, लेकिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या न के बराबर रही। नरेंद्र मान के अनुसार बरसात के चलते रोडवेज को करीब छह लाख का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें