फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर गई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शनिवार और रविवार को हुई बारिश जिले भर के सब्जी किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर गई है। किसानों का कहना है कि उगाही पर लेकर सब्जी की फसल लगाई थी, मगर बारिश से फसल बर्बाद होने से काफी नुकसान हो गया है। सब्जी खराब होने से कर्ज भी पूरा नही हो पाएगा।
विज्ञापन

बालैनी क्षेत्र में अधिकांश किसान सब्जी की खेती करते है। क्षेत्र में सबसे अधिक खीरा, लोकी, तोरई, टमाटर की खेती की जाती है। दो दिन तक हुई बारिश के बाद खेतों में जलभराव होने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। हरियाखेड़ा के किसान सुभाष ने बताया कि उसने 12 बीघा में तरबूज, मिर्च और सरसों की फसल बो रखी है। बरसात होने से खेतों में जलभराव हो गया, जिससे फसल की बेल और फूल खराब हो गया है। सरसों की फसल में रोग लग गया है। दत्तनगर के राजबीर ने बताया कि उसने नौ बीघा में तोरई व टमाटर की फसल बो रखी थी। बारिश और हवा के कारण फसल खराब हो गई है। मवींखुर्द के आश मोहम्मद ने बताया कि उसने छह बीघा जमीन उगाही पर लेकर तोरई और टमाटर की फसल लगाई थी। खेत में पानी भरने से तोरई की बेल खराब हो गई है और टमाटर के फूल गिर गए है। फसल की लागत मिलना भी मुश्किल लग रहा है। बालैनी के अजय ने बताया कि उसने 14 बीघा में खीरा, लौकी, टमाटर व तोरई फसल बो रखी है। बारिश से जलभराव होने से बेल खराब हो गई। फसल खराब होने काफी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें