बागपत। जिले में मंगलवार को 31 संक्रमित मिले है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1688 हो गई है। 1315 मरीज ठीक हो चुके है और 366 केस एक्टिव है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है।
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सिसाना गाव में दो, सीएचसी बागपत पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस लाइन का एक कर्मचारी, निरौजपुर गुर्जर, दाहा, सीडीओ कार्यालय का एक कर्मचारी के अलावा बड़ावद, सिनौली, जोनमाना, कंडेरा, बरवाला के अलावा बड़ौत नगर में पांच संक्रमित मिले है। खेकड़ा नगर के अलावा निरोजपुर व हसनपुर मसूरी में एक-एक संक्रमित मिला है।