फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम ने करवट बदली। रिमझिम बारिश ने लोगों को गरमी से राहत दिलाई। पारा तीन डिग्री तक गिर गया। बारिश से फसलों को लाभ होगा। किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पौने सात बजे एकाएक आसमान में बादल छा गए। तेज हवा चलने लगी। रिमझिम बरसात शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश के कारण सड़कों पर आवागमन थम गया। वाहनों की संख्या घट गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बागपत-मेरठ मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। इसके अलावा फसलों को भी बारिश से लाभ होगा। ईंख और धान की फसल में बढ़ोत्तरी होगी। किसानों को खेतों की अधिक सिंचाई करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि फसलों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें