फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किसी को हंसाना ही जीवन का मकसद

विज्ञापन
बड़ौत में अपने परिचित से मिलने के बाद यूट्यूबर मृदुल और नितिन - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। हमारा मकसद हर चेहरे पर मुस्कान लाना है। कोरोना महामारी ने दुनिया को सीखा दिया है कि पैसे से ज्यादा इंसानियत की अहमियत है। करीब दो साल से चल रहे इस तनाव भरे माहौल में हर परिवार भविष्य को लेकर चिंतित है। इसलिए जरूरी है कि इन विपरीत हालात में ज्यादा से ज्यादा खुशियां बांटते चलो। यह कहना है देश के टॉप दस सफल यूट्यूबर में शामिल मृदुल और नितिन का।
विज्ञापन

वे सोमवार को नगर में अपने परिचित के घर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि जितनी खुशियां आप दूसरों को बांटेंगे, उससे कहीं ज्यादा आपको मिल जाएगी। हम साधारण परिवारों में जन्में हैं, लेकिन कभी पैसे को महत्ता नहीं दी। सिर्फ हर परिवार के दिल में जगह पाने की ख्वाहिश है। यही वजह है कि बहुत कम समय में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने हमें फलक पर बैठा दिया। उन्होंने बताया कि साल 2018 में उन्होंने यूट्यूब पर द मृदुल चैनल की शुरुआत की थी। पहली वीडियो सिस्टर बनाम गर्लफ्रैंड के नाम से रिलीज की। इसके साथ उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। अब एक करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि वे मनोरंजन के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें। बता दें कि मृदुल और नितिन ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें