बड़ौत। तहसीलदार श्वेताभ सिंह पर अभद्र व्यवहार के आरोप में लेखपालों का धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने तहसीलदार के तबादले तक अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
धरने में जिलाध्यक्ष मोहित तोमर, तहसील संयोजक बिजेंद्र, अश्वनी, अमित शर्मा, धर्मेंद्र, विक्की बालियान, सचिन कुमार और अनुष्का शामिल रहे। लेखपाल से अभद्र भाषा के आरोप पर देशखाप चौधरी संजीव तोमर ने भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव से मुलाकात की। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि तहसील में कामकाज प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेखपालों और तहसीलदार के बीच के गतिरोध को बातचीत के जरिये सुलझाया जाएगा। प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता आमजन को सुचारु सेवाएं उपलब्ध कराना है।