फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिलिंडर से गैस लीक होने पर घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर की यमुना विहार कॉलोनी में सोमवार शाम एक घर में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। इस घटना में कॉस्मेटिक दुकान के मालिक नावेद, उसकी भाभी रुकैय्या, बहन नगमा, दोस्त समीर और महताब सहित पांच लोग झुलस गए। कॉलोनी के निवासियों और अग्निशमन कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
यमुना विहार कॉलोनी निवासी नावेद ने बताया कि उसका निकाह दस दिन पहले हुआ था। सोमवार को वह अपने भाई जुनैद के साथ बाजार में अपनी कॉस्मेटिक की दुकान पर था। घर में उसकी भाभी रुकैय्या खाना बना रही थी, जबकि बहन नगमा दूसरे कमरे में बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने लगी और आग लग गई। रुकैय्या के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग तुरंत वहां पहुंचे और दोनों को बचाकर घर से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर नावेद भी घर पहुंचा और मोहल्ले के लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें