फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शोभायात्रा निकाल मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित की

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिंघावली अहीर थाने के नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव के परिवार, हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई
विज्ञापन

फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाने में नवनिर्मित मंदिर से सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई और परिक्रमा करने के बाद देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्थापित किया। फिर वहां विवेचना कक्ष का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन



शिव मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित अशोक शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ शिव परिवार, शिवलिंग व भगवान हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। फिर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली, जो गांवों के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। वहां भंडारा भी हुआ। एसपी सूरज कुमार राय ने विवेचना कक्ष का उद्घाटन किया। थाना परिसर में पौधरोपण कर पुलिस कर्मियों को इनकी सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें