फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएम डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति चुनाव की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव की चल रही प्रक्रिया में नामांकन पत्र भरे गए। समिति के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बृजेश शर्मा और परशुराम शर्मा के पैनल ने नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव सीधे मुकाबले वाला हो गया है।
विज्ञापन

महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव में 240 आजीवन सदस्य मतदान करेंगे। सोमवार को चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे गए। इसमें एक पक्ष से अध्यक्ष पद पर बृजेश शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र शर्मा, प्रबंधक पद पर नरेंद्र कुमार शर्मा, उप प्रबंधक पद पर संजय शर्मा और सदस्य पद पर दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, सुखपाल शर्मा, जय कुमार शर्मा, कमल त्रिपाठी और उमाशंकर शर्मा ने नामांकन पत्र भरे। दूसरे पर की ओर से अध्यक्ष पद पर परशुराम शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम शर्मा, प्रबंधक पद पर रामदेव शर्मा, उप प्रबंधक पद पर प्रवीण कुमार, सदस्य पद पर मुकेश शर्मा, देवेश शर्मा और राजेश ने नामांकन पत्र भरे। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए दोनों पैनलों ने 17 नामांकन पत्र जमा किए हैं। इससे चुनाव में सीधा मुकाबला होने की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें