फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंश निर्धारिण को चक्कर काट रहे किसान की समस्या हुई दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ावद का किसान अपनी समस्या लेकर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा था डीएम के सामने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बडौत। जमीन के अंश निर्धारण के लिए पिछले दो साल से चक्कर काट रहे बड़ावद गांव के किसान कृष्णपाल को अब राहत मिली है। उसने डीएम के सामने अपनी पीड़ा बताई तो उन्होंने सख्ती दिखाते हुए एसडीएम से समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन


बड़ावद गांव निवासी किसान कृष्णपाल जमीन का सही अंश निर्धारण कराने के लिए तहसील के दो साल से चक्कर लगा रहा था। किसान ने बताया कि वह जमीन में तिहाई का हिस्सेदार था, मगर उसे खतौनी में छठे हिस्से का हिस्सेदार दिखाया गया था, जिसे सही कराने के लिए वह परेशान हाे चुका था। किसान का आरोप है कि अंश निर्धारण के लिए लेखपाल लगातार चक्कर लगवा रहा था। गत दिवस डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में किसान ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें डीएम के निर्देश पर एसडीएम अमरचंद वर्मा ने खसरे में जमीन का सही अंश निर्धारण करने के आदेश पारित किए, जिससे किसान की समस्या का समाधान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें