फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्राथमिक विद्यालय व मंदिर के बाहर कूड़े के ढेर से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबं​धित फोटो। रामनरेश
विज्ञापन
- लुहारा गांव में के लोग कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं की जा रही सफाई
विज्ञापन

- गलियों में कीचड़ होने के कारण फिसलकर हो रहे घायल, शिकायत के बाद भी नहीं दिया जा रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। लुहारा गांव के प्राथमिक विद्यालय व मंदिर के बाहर भी कूड़े का ढेर लगा हुआ है और गलियों में कीचड़ होने के कारण लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों में रोष बना हुआ है।
गांव के मुकेश, रामनरेश, सुधा, सुंदरी, राजेश ने बताया कि पिछले कई दिनों से प्राथमिक विद्यालय व मंदिर परिसर के पास गंदगी का ढेर लगा हुआ है। विद्यार्थियों को विद्यालय जाने में परेशानी होती है तो मंदिर में जाने के लिए श्रद्धालु परेशान हो रहे है। गंदगी के कारण उनका निकलना मुश्किल हो गया है और बदबू के कारण उनका वहां रहना मुश्किल हो गया है। तालाब भी गंदगी से अटा पड़ा हुआ है, जिससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों का गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। कीचड़ के कारण लोग फिसलकर घायल हो रहे है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

- गंदगी के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। - मुकेश कुमार
विज्ञापन

- प्राथमिक विद्यालय व मंदिर जाने वाले मार्ग पर गंदगी का ढेर व कीचड़ होने के कारण परेशानी हो रही है। वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। - रामनरेश

- तालाब की सफाई करवाने के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सफाई नहीं कराई गई है। ऐसे में लोग काफी परेशान है। - राहुल


वर्जन
- जल्द ही तालाब की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। पानी निकासी की व्यवस्था के लिए पंपसेट लगाया जाएगा। - शाहिबा, प्रधान

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। रामनरेश

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। रामनरेश

मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। रामनरेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें