- कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 2401 निरक्षरों को किया जाएगा साक्षर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वैकल्पिक शिक्षा के अंतर्गत निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए जिले में पढ़ना लिखना कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में 15 वर्ष के अधिक आयु के प्रौढ़ युवक-युवतियों को साक्षर किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को 2025 तक 2405 निरक्षकों को साक्षर करने का लक्ष्य मिला है।
निरक्षरों को साक्षर करने के लिए पूर्व साक्षर भारत मिशन चलाया था। अब फिर शासन ने साक्षर भारत मिशन के स्थान पर पढ़ना लिखना कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। बागपत में 2405 निरक्षरों को कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षर किया जाएगा। इनमें 601 पुरुष व महिलाओं को साक्षर करने का लक्ष्य मिला है। मिशन के जिला समन्वयक अमित यादव ने बताया कि शासन स्तर से जारी कार्यक्रम के अनुसार निरक्षरों को लिखना, साधारण गणना, दो अंकों का जोड़, गुणा और भाग के अलावा ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में एससी-एसटी व अल्पसंख्यक पर फोकस किया जाएगा।