चांदीनगर। बड़ागांव निवासी अमन पुत्र तमसीर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह रटौल स्थित भारत पैथेलॉजी लैब पर काम करता है। शुक्रवार की देर शाम वह रटौल से घर लौट रहा था। रटौल-ढिकोली मार्ग स्थित रटौल पेट्रोल पंप के समीप पांच नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश उससे चार सौ रुपये की नगदी और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।