फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हथियार लिए युवक का फोटो वायरल

विज्ञापन
तुगाना गांव से वायरल हुआ फोटो में तमंचे से फायरिंग करता युवक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बड़ौत। अवैध असलहा लिए एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह युवक थाना छपरौली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फोटो में वह फायरिंग करता हुआ भी नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन

गवाह को मिली जान से मारने की धमकी
बड़ौत। सिरसली गांव में चार साल पहले हुई भूपेंद्र हत्या के मामले में वादी और गवाह उनके भाई प्रवीण तोमर जान से मारने की धमकी मिल रही है। प्रवीण ने इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। 27 सितंबर 2016 को गांव में उसके भाई भूपेंद्र की हत्या की। इसमें आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से 82 व 83 की कार्रवाई के तहत नोटिस जारी भी है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। दो साल पहले हत्यारोपियों ने घर मेें घुसकर भाभी उर्मिला व मेरी पत्नी विनीत पर भी जानलेवा हमला किया था। उसने जान माल की गुहार लगाते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
कांशीराम कॉलोनी में फायरिंग, दी तहरीर
बड़ौत। मलकपुर रोड पर स्थित कांशीराम कॉलोनी के निवासी अफसर और फरमान ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा मंगलवार की रात में छह लोगों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसमेें वे बाल-बाल बचे। आरोप लगाया कि उक्त हमलावर कॉलोनी में ही बडे़ पैमाने पर गांजा का कारोबार करते हैं, लेकिन शिकायत करने पर भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कोतवाल अजय शर्मा ने कहा मामला दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें