संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मवीकलां गांव में ग्राम पंचायत सचिवालय में टीकाकरण कर रही एएनएम को धमकाने और टीकाकरण का रजिस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया।
मवीकलां गांव की रहने वाली एएनएम अनीता वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह सचिवालय में बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कर रही थी, तभी वहां पहुंचे गांव के ही हिस्ट्रीशीटर इंद्र सिंह ने उसकी टीम के साथ अभद्रता की और गाली-गलौच कर धमकाने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर टीकाकरण का रजिस्टर फाड़ दिया। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।